प्रस्तुत हैं 20-30 अप्रैल 2026 के करेंट अफेयर्स विश्लेषण जो सरकारी नौकरियों या प्रतियोगी परीक्षाओं REET, DELED, RPSC, RSSB, TEACHER, SSC आदि की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है –

National Current Affairs

📑 नीति आयोग में नियुक्ति

🔹 भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS), दिल्ली के डायरेक्टर डॉ एम श्रीनिवास को 26 अप्रैल 2026 को डॉ वी के पॉल की जगह नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है I

🔹 डॉ एम श्रीनिवास राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत हेल्थ डेवलेपमेंट से जुड़े सुधार पर काम करेंगे।

🔹 डॉ एम श्रीनिवास के साथ ही प्रो गोवर्धनदास, प्रो अभय करांदीकर, केवी राजू एवं राजीव गौबा को भी नीति आयोग के सदस्य बनाए गए हैं।

🔹 नीति आयोग उपाध्यक्ष(वाइस चेयरमैन) के रूप में हाल ही में 25 अप्रैल 2026 को सीनियर अर्थशास्त्री डॉ अशोक लाहिड़ी को नियुक्त किया गया है I

📍 नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है । नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को हुई थी, पहले यह योजना आयोग के नाम से जाना जाता था । नीति आयोग भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत ” थिंक टैंक” है।

📑 लद्दाख में पांच नए जिलों को मंजूरी

🔹2019 में जम्मू कश्मीर से अलग केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख में पांच नए जिलों को उपराज्यपाल विनय सक्सैना ने 27अप्रैल 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर मंजूरी दे दी है।

🔹 लद्दाख में नए पांच जिले साम, नुब्रा, चांगथांग, जांस्कर एवं द्रास होंगे तथा नुब्रा को कारगिल से अलग कर नया जिला बनाया गया है I

📑ऑस्कर ऑफ साइंस अवॉर्ड 2026

🔹26 अप्रैल 2026 को असम के प्रो अतनु नाथ को ब्रेकथ्रू प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स अवॉर्ड 2026 दिया गया जो ऑस्कर ऑफ साइंस के नाम से जाना जाता है।🔹 ब्रेकथ्रू प्राइज की शुरुआत 2013 में की गई थी।

🔹 डॉ अतनु नाथ को को ये अवॉर्ड Muon g -2 पार्टिकल के मैग्नेटिक मूवमेंट पर प्रयोग के लिए दिया गया है।

International Current Affairs

🔹 दिनेश त्रिवेदी बने बांग्लादेश के हाइ कमिश्नर

🔹26 अप्रैल 2026 को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश का नया हाइ कमिश्नर नियुक्त किया गया है I 🔹दिनेश त्रिवेदी वर्तमान हाइ कमिश्नर प्रणय वर्मा की जगह लेंगे,जिसे बेल्जियम एवं यूरोपीय संघ में अगला हाइ-कमिश्नर नियुक्त किया गया है I

🔹 दिनेश त्रिवेदी तृणमूल कांग्रेस अर्थात टी एम सी के संस्थापक सदस्य भी रहे है तथा वर्ष 2021 को टीएमसी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।📑📑🔹🔹🔹🔹🔹